बहुलक ( Polymer )
-
बहुलक किसे कहते है ?
वृहद अणुओं वाला वह पदार्थ जिसमें किसी अणु में कोई विशेष इकाई स्वयं को बार – बार दोहराकर बहुत विशाल अणुका निर्माण करती है , बहुलक कहते हैं ।
जैसे- रबड़ , आइसोप्रीन नामक रासायनिक पदार्थ को एकल इकाई बार – बार जुड़ कर वृहद रबर अणु का निर्माण करती है । एकल ईकाईयों के बार – बार जुड़ने को बहुलीकरण कहते हैं ।

बहुलक के उदाहरण
स्टार्च और सेल्यूलोज भी प्राकृतिक बहुलक है , जो पौधों से प्राप्त किये जाते हैं । ये दोनों बहुलक ग्लूकोज एकल इकाई के बने हैं । रूई ( कपास ) , जूट , सन ( सनई के तन्तु ) आदि सेल्यूलोज ( ग्लूकोज के बहुलक ) हैं । प्रोटीन बहुलक एमिनो अम्ल एकल इकाई से बना है ।
प्लास्टिक भी एक बहुलक पदार्थ हैं ।
प्लास्टिक के प्रकार-
प्लास्टिक 2 प्रकार के होते हैं-
( i ) प्राकृतिक प्लास्टिक-
जैसे लाख ,
( ii ) कृत्रिम प्लास्टिक-
जैसे • नाइलोन , पोलीथीन आदि ।
कृत्रिम प्लास्टिक दो प्रकार के होते हैं ।
थर्मोप्लास्टिक :-
यह गर्म करने पर मुलायम तथा ठंडा करने पर कठोर हो जाते हैं । यह गुण इनके अन्दर सदैव विद्यमान रहता है चाहे यह क्रिया कितनी बार क्यों न दोहराई जाये ।
उदाहरण –
पालीस्टियरीन , पोलीथीन ,सेल्यूलाइड , नाइलोन , पॉली विनाइल क्लोराइड ( PVC ) |
थर्मोसेटिंग प्लास्टिक:
वे प्लास्टिक पहली बार गर्म करते समय मुलायम तथा ठंडा करने पर इच्छित आकार में ढालकर कठोर कर लिया जाता है । पुनः ठंडा या गर्म करने पर कोई परिवर्तन नहीं होता है । उदाहरण के लिए वेकेलाइट , एल्किड रेजिन । नॉयलोन मानव द्वारा संश्लिष्ट किया गया प्रथम रेशा है ।
रेयॉन ( Rayon ) :
सेल्यूलोज के बने कृत्रिम रेश को रेयॉन कहते हैं । इसका उपयोग सूत से मिश्रित कर कपडा , बनाने , कालीन बनाने , घावों पर बांधने की जाली तथा पट्टी बनाने में किया जाता है से
रेक्सिन ( Rexin ) :
यह कृत्रिम चमड़ा है । इसका निर्माण सेल्यूलोज या वनस्पति से होता है । इसका प्रयोग कैनवास , जूता , चप्पल बनाने के लिए किया जाता है ।
बेकेलाइट (Bakelite):-
यह फिनाल तथा फार्मेल्डिहाइड को सोडियम हाइड्राक्साइड के उपस्थिति में गर्म करने से प्राप्त होता है । इसका उपयोग रेडियो , टेलीविजन आदि के केस , अटैची , बाल्टी के बनाने में किया जाता है ।
शुद्ध सेल्यूलोज से कागज बनता है
1. पॉलीथीन (Polyethylene):-
यह एथीलीन ( एथीन ) का बहुलक होता है । इसका उपयोग खिलौने , बैग , थैलियाँ , घरेलू बर्तन इत्यादि में करते हैं
2.पी.वी.सी.-
यह वाइनिल क्लोराइड का बहुलक होता है इसका उपयोग सूट , बर्तन , विद्युत केबल इत्यादि में करते हैं
3 टेफ्लॉन ( पी.टी.एफ.ई. ) –
यह टेट्राफ्लोरो एथीन का बहुलक । उपयोग नॉन स्टीक कुकींग बर्तन बनाने में ।
4. पॉलीस्टाइरीन –
स्टाईरीन का बहुलक उपयोग – अम्ल रखने की बोतलें तथा सेलों के आवरण बनाने में करते हैं ।
5. नियोप्रीन (Neoprene)
क्लोरोप्रीन का बहुलक उपयोग पेट्रोल पम्प के पाइप , सीट कवर , जूते , पर्स , बेल्ट बनाने में ।
6. पॉलीप्रोपीलीन –
प्रोपीन का बहुलक होता है उपयोग इनके 8 . तन्तुओं का उपयोग कारपेट , रस्से तथा फिशिंगनेट बनाने में ।
7. मेलामिन (melamine):0-
–
Dinner Set तथा अन्य घरेलू बर्तन बनाने में ।
8. बैकेलाइट-
यह फिनॉल तथा फॉर्मेल्डिहाइड का बहुलक होता है । अत : Phenol formaldehyde resin भी कहते हैं । उपयोग T.V. , Radio , Computer का बाहरी आवरण बनाने में ।
9. नाइलोन ( Nylon New Yoric , London ) –
प्रथम मानव निर्मित संश्लेषित फाइबर । यह एक पोलीएमाइड तन्तु होता है । यह Adipic acid तथा Hexamethylene diamine का Polymer होता है । नाइलोन का प्रयोग Fishing net , Climbing rope , clothing , shocks तथा as a plastic for making machine – parts .
10. पॉलीएस्टर (Polyester):-
इस समूह का एक Example टेरीलीन है । यह Terephthalic acid तथा ethylene glycol का बहुलक होता है उपयोग Terylene is used in machine textile ( clothes साडीज , ड्रेस मेटिरियल , पर्दे इत्यादि में
ऑरलान + Cotton ( Natural fibre ) – टेरिकॉट । टेरिकॉट का उपयोग- शर्ट , ट्राऊजर्स व अन्य कपड़े बनाने में ।
पॉलीएस्टर का उपयोग – Sail boods बनाने में भी करते हैं ।
टेरिलीन का उपयोग – Water – houses for fire fighting * operations I *
विस्फोटक ( Explosives ) : –
ऐसे पदार्थ जिन्हें चिन्गारी देने पर अत्यधिक तेज आवाज के साथ विशाल मात्रा में ऊष्मा ( आग ) का उत्सर्जन हो , विस्फोटक पदार्थ कहलाते हैं ।
1.बारूद (Gun – Powder) –
सर्वप्रथम रोजर – बेकन ‘ ने 13 वीं शताब्दी में प्रतिपादित किया । यह एक प्रकार का वायु की तरह मिश्रण है । इसमें – शोरा ( KNO , पौटेशियम नाइट्रेट ) + गंधक ( सल्फर ) + चारकोल होता है । बारूद अपेक्षाकृत कम विस्फोटक होता है ।
2. R.D.X. ( Research & Developed Xplosive ) –
यह एक प्लास्टिक बोन्डेड विस्फोटक है जो सफेद पाऊडर के रूप में होता है । यह मुख्यत : पॉली ब्यूटा – डाइईन , पॉली यूरीथेन तथा टेफ्लॉन आदि प्लास्टिक से बनाया जाता है ।
आविष्कारक (Inventor):-
हेन्स – हेनिंग ( जर्मनी , 1899 ) |
– इसे सामान्यतः ‘ आन्तकवादी गिरोह उपयोग में लेते हैं । इसकी विस्फोटक क्षमता अमोनियम नाइट्रट या AI चूर्ण मिलाकर बढ़ाई जाती है
डायनामाट (Dynamat):-
आविष्कार – अल्फ्रेड नोबेल । इसे पीला तैलीय द्रव ट्राई नाइट्रो ग्लिसरीन ( T.N.G. ) जिसे ‘ नोबल – तेल ‘ ( Nobel – Oil ) भी कहते हैं की क्रिया लकड़ी के चूर्ण ( बुरादा ) जिसे किसेलगुर ( Diatoms ) कहते हैं से कराने पर प्राप्त किया जाता है ।
आधुनिक काल में इसे ( T.N.G. + NaNO ) से बनाते हैं Wax paper में लिपटी बेलनाकार छड़ों के रूप में ।
अमोटोल्स ( Amotols )
अमोनियम नाइट्रेट + T.N.T. से बनता है ।
Semtex –
R.D.X. + Penta Erythritol Thetra nitramine + Polymers | 6 . 7 . 8 . टी . एन.टी. पूरा नाम – ट्राई नाइट्रो टालूईन । यह दैनिक खनन कार्यों एवं सुरंग निर्माण में चट्टानों को उखाड़ने में सर्वाधिक प्रयोग में आने वाला विस्फोटक है ।
कॉरडाइट ( Cordite ) –
निर्माण 1888 में Alfred Nobel द्वारा किया गया । यह Nitro glycerin Nitro Cellulose से बनता है ।
बेराटोल्स ( Baratols ) –
बेरियम नाइट्रेट + T.N.T. से बनता है । यह ग्रेनेड ( Granade ) और Anti tank missile में भरते हैं ।
Toopex – 2
– ( R.D.X. + LN.T. + Aluminium ) । उपयोग- पनडुबीयों तथा जहाज के बमों में प्रयुक्त करते हैं ।
T.N.P.- Tri – nitro – phenol | इसे पिक्रिक अम्ल ‘ भी कहा जाता है ।
P.I.X. ( Picatine Liquid Xplosive ) –
Nitromethane + Ethylene diamine से बनता है । ‘ आत्मघाती दस्ते द्वारा प्रयोग में लिया जाता है
FAQ:-
बहुलक (Polymer) एवं प्लास्टिक से जुड़े 50 महत्वपूर्ण FAQ (हिंदी में)
1. बहुलक (Polymer) क्या होता है?
ऐसा पदार्थ जिसके अणु बहुत बड़े होते हैं और छोटी-छोटी इकाइयों के बार-बार जुड़ने से बनते हैं, बहुलक कहलाता है।
2. बहुलीकरण (Polymerization) क्या है?
छोटी इकाइयों (मोनोमर) के आपस में जुकर बड़े अणु बनाने की प्रक्रिया को बहुलीकरण कहते हैं।
3. मोनोमर किसे कहते हैं?
वह छोटी रासायनिक इकाई जो मिलकर बहुलक बनाती है, मोनोमर कहलाती है।
4. प्राकृतिक बहुलक क्या हैं?
जो बहुलक प्रकृति से प्राप्त होते हैं, उन्हें प्राकृतिक बहुलक कहते हैं।
5. प्राकृतिक बहुलक के उदाहरण कौन-कौन से हैं?
स्टार्च, सेल्यूलोज, प्रोटीन और प्राकृतिक रबर।
6. कृत्रिम बहुलक क्या होते हैं?
जो बहुलक मानव द्वारा रासायनिक प्रक्रियाओं से बनाए जाते हैं, वे कृत्रिम बहुलक कहलाते हैं।
7. कृत्रिम बहुलक के उदाहरण बताइए।
नाइलोन, PVC, पॉलीथीन और टेफ्लॉन।
8. प्लास्टिक क्या है?
प्लास्टिक एक प्रकार का कृत्रिम बहुलक पदार्थ है जिसे आसानी से आकार दिया जा सकता है।
9. प्लास्टिक कितने प्रकार के होते हैं?
मुख्यतः दो प्रकार के— थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग प्लास्टिक।
10. थर्मोप्लास्टिक क्या होते हैं?
जो प्लास्टिक गर्म करने पर मुलायम और ठंडा करने पर कठोर हो जाते हैं।
11. थर्मोप्लास्टिक के उदाहरण बताइए।
पॉलीथीन, PVC, नाइलोन और पॉलीस्टाइरीन।
12. थर्मोसेटिंग प्लास्टिक क्या हैं?
ऐसे प्लास्टिक जिन्हें एक बार आकार देने के बाद दोबारा नहीं पिघलाया जा सकता।
13. थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के उदाहरण क्या हैं?
बेकेलाइट और मेलामिन।
14. रबर किसका बहुलक है?
रबर आइसोप्रीन का बहुलक है।
15. सेल्यूलोज कहाँ पाया जाता है?
पेड़ों, कपास और पौधों में।
16. स्टार्च किस प्रकार का बहुलक है?
यह ग्लूकोज का प्राकृतिक बहुलक है।
17. प्रोटीन किससे मिलकर बनते हैं?
एमिनो अम्लों से।
18. रेयॉन क्या है?
सेल्यूलोज से बनाया गया कृत्रिम रेशा रेयॉन कहलाता है।
19. रेयॉन का उपयोग कहाँ किया जाता है?
कपड़े, कालीन और पट्टियाँ बनाने में।
20. रेक्सिन क्या है?
यह कृत्रिम चमड़ा है।
21. रेक्सिन का उपयोग कहाँ होता है?
जूते, बैग, सीट कवर और चप्पल बनाने में।
22. बेकेलाइट किससे बनता है?
फिनॉल और फॉर्मेल्डिहाइड से।
23. बेकेलाइट का उपयोग कहाँ किया जाता है?
रेडियो, टीवी और कंप्यूटर के बाहरी भाग बनाने में।
24. पॉलीथीन किसका बहुलक है?
एथीन (एथिलीन) का।
25. पॉलीथीन का उपयोग किन वस्तुओं में होता है?
थैलियाँ, बोतलें और खिलौने।
26. PVC का पूरा नाम क्या है?
पॉली विनाइल क्लोराइड।
27. PVC का उपयोग कहाँ किया जाता है?
पाइप, विद्युत केबल और प्लास्टिक फर्नीचर में।
28. टेफ्लॉन किसका बहुलक है?
टेट्राफ्लोरो एथीन का।
29. टेफ्लॉन का मुख्य उपयोग क्या है?
नॉन-स्टिक बर्तनों में।
30. पॉलीस्टाइरीन का उपयोग कहाँ होता है?
अम्ल रखने की बोतलों और पैकिंग सामग्री में।
31. नियोप्रीन क्या है?
यह क्लोरोप्रीन का बहुलक है।
32. नियोप्रीन का उपयोग कहाँ किया जाता है?
सीट कवर, पाइप और बेल्ट बनाने में।
33. पॉलीप्रोपिलीन किसका बहुलक है?
प्रोपीन का।
34. पॉलीप्रोपिलीन का उपयोग किन वस्तुओं में होता है?
रस्सियाँ, कारपेट और फिशिंग नेट।
35. मेलामिन का उपयोग किस लिए किया जाता है?
डिनर सेट और रसोई के बर्तन बनाने में।
36. नाइलोन क्या है?
यह पहला पूर्ण मानव निर्मित संश्लेषित रेशा है।
37. नाइलोन का उपयोग कहाँ किया जाता है?
फिशिंग नेट, रस्सी और कपड़े बनाने में।
38. पॉलीएस्टर क्या है?
यह एक कृत्रिम रेशा है जो कपड़ा उद्योग में उपयोग होता है।
39. टेरीलीन किस प्रकार का बहुलक है?
यह पॉलीएस्टर समूह का बहुलक है।
40. टेरिकॉट क्या होता है?
पॉलीएस्टर और कॉटन का मिश्रण।
41. प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक क्यों है?
क्योंकि यह आसानी से नष्ट नहीं होता।
42. जैव अपघटनीय प्लास्टिक क्या है?
ऐसा प्लास्टिक जो सूक्ष्मजीवों द्वारा आसानी से विघटित हो जाए।
43. पुनर्चक्रण (Recycling) क्यों आवश्यक है?
इससे प्रदूषण कम होता है और संसाधनों की बचत होती है।
44. विस्फोटक पदार्थ क्या होते हैं?
ऐसे पदार्थ जो तीव्र प्रतिक्रिया के साथ ऊर्जा और गैस उत्पन्न करते हैं।
45. बारूद किससे बनता है?
पोटेशियम नाइट्रेट, गंधक और चारकोल से।
46. डायनामाइट का आविष्कार किसने किया?
Alfred Nobel ने।
47. TNT का पूरा नाम क्या है?
ट्राई नाइट्रो टालूईन।
48. TNT का उपयोग कहाँ होता है?
खनन और सुरंग निर्माण में।
49. RDX क्या है?
एक अत्यधिक शक्तिशाली विस्फोटक पदार्थ।
50. बहुलकों का दैनिक जीवन में क्या महत्व है?
कपड़े, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पैकेजिंग सामग्री बनाने में बहुलकों का व्यापक उपयोग होता है।

